फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC shops near the gate resist removal

एनएचपीसी गेट के पास की दुकानों को हटाने का विरोध

Fri, 15 May 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 15 May 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
NHPC shops near the gate resist removal

एनएचपीसी गेट के पास से खोखा-फड़ व्यवसायियों को यूपी सिंचाई विभाग द्वारा हटाने की कार्रवाई से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भड़क गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरुंग के नेतृत्व में ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शारदा हेडवर्क्स की कार्रवाई पर विरोध जताया। कहा कि पिछले 20 साल से खोखा और फड़ लगाकर कुछ लोग एनएचपीसी गेट के पास मार्ग किनारे रोजगार कर जीवन निर्वाह कर रहे हैं, लेकिन अब यूपी सिंचाई विभाग उन्हें हटाने पर तुला है। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग की रोजी रोटी प्रभावित हुई तो आमजन को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस बावत ज्ञापन भी भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान गीता देवी, मीना देवी, कमलेश देवी, माला देवी, गंगा गुरुंग, माधवी देवी, देवेंद्र गुरुंग, दुर्जन लाल, बबलूराम, अमन खान, रणवीर, राजू, आदेश चौहान, पंकज मंडल, राजेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, कार्तिक आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed