{"_id":"585eada04f1c1b1917e3ab91","slug":"nh-stray-trespassing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच से अतिक्रमण हटेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच से अतिक्रमण हटेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
एनएच से अतिक्रमण हटेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर के पीलीभीत और पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में सड़क का निर्माण शुरू होने के बाद ही सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवनों को तोड़ने का काम शुरू होगा। जनविरोध के बाद शनिवार को एसडीएम अनिल चन्याल ने स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत चुंगी और पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में अतिक्रमण के दायरे में आ रहे लोगों ने भूमि अधिग्रहण के लिए पूर्व किए सीमांकन में हेरफेर का आरोप लगाते हुए एनएच द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया था। इस पर शनिवार को एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों को बुलाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि एनएच के अधिकारी कुछ लोगों के भवन बचाने के लिए पूर्व में हुए सीमांकन को ताख पर रखकर सड़क का एलाइमेंट बदल रहे हैं। लोगों का तर्क सुनने के बाद एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य पहुंचने पर ही पुन: नपाई कर दायरे में आ रहे भवनों को तोड़ने का काम शुरू किया जाए। इस दौरान एनएच के जनसंपर्क प्रबंधक केएन तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह रावत, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व प्रधान राजू भंडारी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन