{"_id":"6814fdd4fe711d94a306f83d","slug":"nh-started-the-work-of-drain-construction-champawat-news-c-229-1-shld1026-123448-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच ने शुरू किया नाली निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच ने शुरू किया नाली निर्माण का कार्य
Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन-पाटनी में नाली निर्माण कार्य के दौरान मौजूद एनएच के अधिकारी और लोग। स्रोत स्था
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन-पाटनी के टाकला तोक में एसडीएम के निर्देश के बाद एनएच ने नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। टाकला तोक में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था।
इससे सड़क पर फिसलन होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा होने के साथ ही दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए एसडीएम नितेश डांगर को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर एनएच को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एसडीएम के निर्देश के बाद एनएच ने नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रकाश सिंह बोहरा, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मोहन पाटनी, पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा ने एसडीएम का आभार जताया है। संवाद