फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH remained closed for 12 hours in Bharatoli

भारतोली में 12 घंटे बंद रहा एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
NH remained closed for 12 hours in Bharatoli
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास आए मलबे को हटाता पॉकलैंड। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारतोली के पास मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार रातभर बंद रहा। एनएच पर रातभर आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। बुधवार सुबह करीब दस बजे मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मंगलवार रात एनएच पर भारतोली के पास मलबा आने से रातभर आवाजाही बाधित रही। वहीं सुबह कुछ मलबा हटाने के बाद अस्थाई व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। एनएच खंड ने तीन पॉकलैंड और डोजर लगा कर बुधवार देर शाम तक मलबे को साफ कराया।
विज्ञापन

इधर एनएच पर स्वांला के पास एक जीप खराब होने से रातभर व्यवधान आया लेकिन इन दिनों रात को आवाजाही पर प्रतिबंध होने से इसका खास असर नहीं पड़ा। सुबह पांच बजे जीप को हटा दिया गया। वहीं चंपावत जिले की तीन ग्रामीण सड़कें (कामाज्यूला-भनार, चमदेवल-जाख-गजीना और सिमलखेत-सिब्योली) बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed