फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH in Champawat

चंपावत और लोहाघाट में चकाचक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
NH in Champawat
चंपावत। जिले के चंपावत और लोहाघाट नगरों में जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। राजमार्ग में प्रस्तावित बाईपास को मंजूरी मिलने की आस में चौड़ीकरण का कार्य अटका था। नगर में प्रस्तावित बाईपास निर्माण का मसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में लंबित होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से एनएच को ही चौड़ा किया जाएगा। एनएच के ईई एलडी मथेला के अनुसार चौड़ीकरण कार्य के लिए भेजी गई डीपीआर को राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब चौड़ीकरण से छूट गए चंपावत में फुलारागांव से तिलौन तक और लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से प्रेमनगर तक करीब 13 किमी लंबाई की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 21 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य जून 2021 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग को लेकर चंपावत में उहापोह की स्थिति
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत और लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास मार्ग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। चंपावत में करीब दस किमी लंबाई के बाईपास में चार हजार से अधिक पेड़ों के आने के कारण एनजीटी की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है जबकि लोहाघाट नगर में करीब नौ किमी लंबाई के देवराड़ी बैंड से प्रेमनगर तक प्रस्तावित बाईपास को एनजीटी की ओर से शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने स्थलीय निरीक्षण के बाद लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास को सशर्त स्वीकृति दी है। ज्यादा संख्या में पेड़ न कटें इसलिए बाईपास की चौड़ाई कम रखी जाएगी। हालांकि अभी कोई लिखित निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलडी मथेला, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed