फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH could not be opened in Swala even after two days, passengers are troubled

Champawat News: स्वाला में दो दिन बाद भी नहीं खुल पाया एनएच, यात्री परेशान

Sat, 30 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
NH could not be opened in Swala even after two days, passengers are troubled
स्वांला डेंजर जोन में सड़क में आया मलबा हटाती मशीनें। स्रोत: सूचना विभाग
चंपावत। भारी भूस्खलन के कारण स्वाला में दो दिन से यातायात बंद है। लगातार हो रही बारिश और रह-रहकर गिर रहे मलबे के कारण मार्ग खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। स्वाला डेंजर जोन में सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

आपदा विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण स्वाला में दो दिन से एनएच पर यातायात ठप है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मैदानी क्षेत्रों से चंपावत जाने वाले वाहनों को ककराली गेट पर रोक दिया गया है। शनिवार को बस में बैठे यात्री सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो की कई बसें चंपावत रोडवेज स्टेशन पर रोक दी गई हैं। रोड बंद होने से जरूरी सामान के कई वाहन भी फंस गए हैं। इधर नगर में सुबह से ही बादल छाए रहे। संवाद
विज्ञापन



--
स्वाला में एनएच बंद होने से इस रूट पर नहीं हुआ बसों का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी

लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के पास एनएच बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बसों का संचालन कम होने से रोडवेज को तीन लाख का नुकसान हुआ है। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि एनएच में स्वाला के पास मोटर मार्ग बंद होने से शनिवार को लोहाघाट से वाया चंपावत टनकपुर के लिए बस का संचालन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी और दिल्ली के लिए एक एक बस का संचालन किया गया। टनकपुर से टनकपुर से नौ बसें दिल्ली, देहरादून, बरेली, नैनीताल आदि स्थानों के लिए संचालित की गई। एजीएम ने बताया कि मार्ग अवरूद्ध होने और बस न चलने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाराकोट मार्ग में छडख़ोला के पास पहाड़ी गिरने से यातायात बाधित, लोग हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-लोहाघाट मार्ग में छडख़ोला के पास पहाड़ी दरकने से भारी मलबा आ गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद मोटर मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। मोटर मार्ग बाधित होने से सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चे, कर्मचारियों, व्यापारी आदि कई लोग फंस गए।


शनिवार सुबह बाराकोट मार्ग में छड़खोला के पास भारी बारिश के कारण पूरी पहाड़ी टूटकर सड़क पर आ गिरी। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण स्कूली बच्चे, शिक्षक, कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण फंस गए। दोनों ओर वाहन और पैदल जाने वालों की कतार लग गई। सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग के ईई हितेश कांडपाल ने मौके पर दो जेसीबी, रोबोट और एक टिप्पर भेजा गया। ईई कांडपाल ने बताया कि फिलहाल करीब साढे दस बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया था। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से भारी मलबा आने कारण कुछ समय के लिए यातायात रोककर मलबा हटाया जा रहा है।




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed