फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH closed after heavy rainfall

भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, वाहनों की लंबी लाइनें लगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
NH closed after heavy rainfall
चंपावत में स्वांला में एनएच में आया मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत।बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। धौन-स्वांला के बीच, चल्थी कठौल व बेलखेत के पास एनएच पर भारी मात्रा में मलबा आया है। राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसके अलावा तीन अन्य आंतरिक मोटर मार्ग भी (खटोली तल्ली, डिग्री कालेज-गंगनौला-नसखोला और किमतोली-रौसाल-पोखरीबोरा) मलबा आने से बंद हैं। कार्यदायी कंपनी शिवालया के सुपरवाइजर प्रयाग दत्त जोशी ने बताया कि एनएच में रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। इससे रोड खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। रोड बंद होने से पुलिस की ओर से वाहनों को चंपावत व टनकपुर में ही रोका गया है। अति आवश्यकीय व आपातकालीन सेवा वाहनों को सूखीढांग-डांडा मीनार वाली रोड से भेजा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यकीय न होने पर यात्रा करने से बचें। --::: कहां कितनी हुई बारिश :: चंपावत-78 एमएम, लोहाघाट-30 एमएम, पाटी-35 एमएम, बनबसा-178 एमएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed