{"_id":"5766c7af4f1c1b686611b988","slug":"nh-are-paused-for-two-hours-at-the-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर दो घंटे थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर दो घंटे थमे रहे पहिये
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर दो घंटे थमे रहे पहिये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चल्थी-बेलखेत के बीच भारी मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर रविवार सुबह आवाजाही प्रभावित रही। काफी मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारु हो सकी। अलबत्ता मलबे से धौन-दियूरी मोटर मार्ग अब भी बंद है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एनएच पर चल्थी-बेलखेत के बीच सुबह करीब छह बजे भारी मलबा आने से रोड बंद हो गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चल्थी चौकी के प्रभारी विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
अमोड़ी और धौन से जेसीबी के जरिए मार्ग को करीब आठ बजे खुलवाया जा सका। इसके अलावा मलबा आने से श्रीरीठा साहिब-कुल्यालगांव, श्रीरीठा साहिब-मीडार मोटर मार्ग, धौन-दियूरी मोटर मार्ग बंद हुए। इनमें से धौन-दियूरी को छोड़ शेष दोनों मोटर मार्ग खुल गए।
विज्ञापन