{"_id":"62c1d6869144c003ab16ace2","slug":"new-road-to-sayali-village-champawat-news-hld4679019159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरपट आवाजाही कर सकेंगे सायली क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरपट आवाजाही कर सकेंगे सायली क्षेत्र के लोग
विज्ञापन
धौन-सतकुला सड़क पर बस का ट्रायल लेने के बाद मौजूद ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सल्ली और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा मिल गई है। धौन से सतकुला तक 12 किमी क्षेत्र में डामरीकरण पूरा होने के बाद पहली बार बस का ट्रायल सफल होने से इस क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। सायली, सल्ली, सतकुला, पाली कन्यूना, रुइया कफल्टा, कुकरौनी आदि गांवों को सीधा लाभ होगा।
धौन से सतकुला तक 12 किमी लंबी सड़क का दूसरे चरण का डामरीकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पूरा हुआ। पीएमजीएसवाई खंड के एई संजय तिवारी ने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में 692.96 लाख रुपये से डामरीकरण का काम पूरा हुआ। अब इस सड़क पर 32 सीटर बस का ट्रायल किया गया। यह सड़क बस संचालन के लिए उपयुक्त पाई गई है। परिवहन विभाग की संस्तुति पर सड़क को आवाजाही के लिए अनुमन्य करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
सड़क पर डामरीकरण होने से वाहनों की आवाजाही सुगमता से हो सकेगी। पूर्व ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत, हयात सिंह, डेकर सिंह आदि का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण होने से किसानों समेत आम ग्रामीणों की भी पहुंच आसान होगी। इससे दूध, पशुपालन, खेती पर आश्रित लोगों को भी लाभ होगा।