फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   new road to kayal village

Champawat News: कायल गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू

Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
new road to kayal village
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे कायल गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। आबादी के 76 वर्ष बाद नेपाल सीमा से लगे कायल गांव के लोगों का सड़क का सपना पूरा होने वाला है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिला योजना से बीस लाख रुपये लागत से तीन किमी लंबी सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे गांव में रहने वाले करीब 45 परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव के लिए सड़क न होने के कारण गर्भवती, बुजुर्गों, बीमारों, घायलों को डोली से ले जाने में दिक्कत होती थी। पैदल पांच किमी चलने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता था। पांचवीं कक्षा के बाद जंगल के दुर्गम रास्तों से अपने बच्चों को दूसरे गांव के स्कूल भेजने में अभिभावक डरते थे। गांव की भूमि उपजाऊ होने के कारण यहां गहत, मंडुवा, आम का उत्पादन काफी होता है। उपज को सर बोझ से सड़क तक लाने में किसानों को परेशानी होती थी। इस कारण लोगों का खेती की ओर रुझान भी कम हो गया था। इस समस्या को सुलझाने के लिए जिला पंचायत ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




लंबे समय से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की जा रही थी। गांव के लिए सड़क बनने से लोगों में काफी खुशी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क से उन्हें काफी सुविधा मिल सकेगी। बीमार, बुजुर्गों, घायलों, गर्भवतियों को डोली से ले जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी। - मोहन सिंह, ग्राम प्रधान, कायल।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस लाख रुपये की जिला योजना में डुंगरा से कायल के लिए तीन किमी लंबी सड़क बननी प्रस्तावित है। इसके तहत टांडी सिमैला तक करीब एक किमी लंबी सड़क की कटिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है। समय पर निर्माण कार्य पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अशोक महर, जेई, जिला पंचायत, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed