फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Agricalture Act

कृषि कानून के समर्थन में भाजपा ने शुरू किया किसान जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
New Agricalture Act
भाजपा की किसान चौपाल में नए कृषि कानून का समर्थन करते श्यामलाताल के किसान। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नए कृषि बिल के समर्थन में भाजपा ने किसानों को जागरूक और एकजुट करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने सूखीढांग के श्यामलाताल में किसान चौपाल लगाकर किसानों को नए कृषि कानून के फायदे गिनाए। इस मौके पर किसानों ने नए कृषि बिल का समर्थन करते हुए नारे भी लगाए।
विज्ञापन

पार्टी की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने कृषि कानून के बारे जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के लोग नए कृषि कानून को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि नए कानून से किसानों की स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा जनविरोध तत्व किसान आंदोलन के लिए किसानों को उकसा रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, मनोज कुमार, शंकर जोशी, ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद आदि ने भी विचार रख किसानों ने नए कृषि कानून के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र जोशी, डॉ. एचआर हेनरी, नवीन कलौनी, दीपक राम, रमेश चंद, गंभीर राम, जीवन चंद, देव सिंह, चंचल राम, हेमंत जोशी, राजेश भट्ट, गोविंद सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed