{"_id":"57c473284f1c1bc3602cb586","slug":"nepali-woman-caught-with-four-kilos-of-hashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली महिला को साढ़े चार किलो चरस के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली महिला को साढ़े चार किलो चरस के साथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करों के साथ एसएसबी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला के पास से साढ़े चार किलो से अधिक चरस पकड़ी गई है। महिला बाइक से भारत आ रही थी। बाइक चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी जवान असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर केे निर्देश पर अपनी चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान में थे।
इसी बीच नेपाल से आ रही एक नेपाली बाइक (म 2 प 1630) को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक पर सवार महिला के पास 4.600 किग्रा. चरस बरामद हुई। एसएसबी के डीआईजी एके दास और कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी को भारत चरस लाने की सूचना मिली थी। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि महिला नेपाल के कुलपुर बांस जिला की रहने वाली शांति धर्ती पत्नी चित्र बहादुर है।
विज्ञापन
बाइक चालक महेंद्रनगर जिला कंचनपुर निवासी लक्ष्मण सुनार को भी पकड़ा गया है। कमांडेंट राना ने बताया कि एसएसबी को सीमा पर तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों से एसएसबी की पूछताछ जारी थी। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के बाद उक्त दोनो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन