फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali citizens returning to the country

भारत से वतन लौटने लगे नेपाली प्रवासी

Thu, 08 Oct 2015 10:24 PM IST
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 08 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizens returning to the country

नेपाल में दशहरा एवं अन्य त्योहार मनाने को लेकर विभिन्न भारतीय शहरों से नेपाली नागरिकों की वतन वापसी बहुतायत में होने लगी है। इनमें ज्यादातर मेहनत-मजदूरी करने वाले नेपाली प्रवासी हैं। बता दें कि हिमाचल के सेब बागानों में काम संपन्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक अपने गांवों को लौटते हैं। उधर, बनबसा बॉर्डर से होकर नेपाल जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्ववत जारी रही।

विज्ञापन


इन दिनों शिमला से बहुतायत में नेपाली नागरिक वतन लौट रहे हैं। शिमला से लौटने वाले नेपाली नागरिक कैलाली, वर्दिया, आच्छाम, डोटी और बैतड़ी जिले के हैं। मुंबई, गुजरात, बंगलूरू, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड से भी नेपाली नागरिक वतन लौट रहे हैं। अब वे दशहरा, दीपावली और नई फसल की बुआई के बाद फिर काम की तलाश में भारत का रुख करेंगे। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि इन दिनों इस सीमा से प्रतिदिन ढाई से तीन हजार नेपाली प्रवासी वतन लौट रहे हैं।
विज्ञापन


चेकिंग के नाम पर न हो उत्पीड़न

नेपाल चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष हेम विक्रम थापा ने भारतीय कस्टम कर्मियों पर नेपाली प्रवासी नागरिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एंबेसी को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि कस्टम कांस्टेबल चेकिंग के नाम पर नेपाली नागरिकों का उत्पीड़न कर उनसे लूटपाट और अवैध उगाही करते हैं। मित्रराष्ट्र होने के नाते भारत को नेपाली नागरिकों के साथ हमदर्दी जताने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed