फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali arrested three young men involved in the theft

चोरी में लिप्त तीन नेपाली युवक गिरफ्तार

Sun, 10 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Sun, 10 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Nepali arrested three young men involved in the theft

गुड़़गांव में मालिक के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हुए तीन नेपाली युवकों को बनबसा पुलिस ने 7.23 लाख रुपए की नगदी और कुछ स्वर्ण आभूषण के साथ पकड़ा है। गृह मालिक ने गुड़गांव के सेक्टर पांच थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरियाणा पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह फोर्स लेकर गश्त पर निकले थानाध्यक्ष पीएस दानू को रेलवे स्टेशन के पास तीन संदिग्ध नेपाली युवकों के होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष ने वहां पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से बड़ी मात्रा में रुपए बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने गुड़गांव (हरियाणा) में मालिक के घर से चोरी करना कबूला। थानाध्यक्ष ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर जिले के बेलडाडी वार्ड संख्या आठ निवासी माधव जोशी उर्फ विजय पुत्र नंदकृष्ण जोशी गुड़गांव में सेक्टर 5 निवासी सुरवीर सिंह कटारिया के घर में काम करता था। दो मई को गृहस्वामी परिवार के साथ बाहर गए तो माधव ने चैनपुर जिला बजांग निवासी साथी कृष्ण सिंह पुत्र गुलाब सिंह और हरीश जोशी पुत्र विष्णु जोशी के साथ मालिक के घर से स्वर्ण और चांदी के आभूषण चुरा लिए। आभूषण चुराने के बाद ये तीनों मैसूर (कर्नाटक) गए। जहां आठ लाख रुपए मेें आभूषण बेचे। रुपए और शेष बचे आभूषण को आपस में बांटकर तीनाें नेपाल जाने के लिए बनबसा पहुंचे थे। पुलिस से बचने के लिए उनकी योजना गढ़ीगोठ बार्डर से नेपाल जाने की थी। थानाध्यक्ष दानू ने बताया कि छह दिन पूर्व हरियाणा पुलिस इनकी तलाश में बनबसा आई थी। हरियाणा पुलिस की सूचना के बाद बार्डर में चेकिंग बढ़ाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 41/102 सीआरपीसी और 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस को आरोपियों के गिरफ्तार होने की सूचना दे दी गई है। हरियाणा पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed