फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali accused of six and a half kilos of hashish acquitted

Champawat News: पौने छह किलो चरस का आरोपी नेपाली बरी

Mon, 27 Nov 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nepali accused of six and a half kilos of hashish acquitted
चंपावत। पांच किलो 750 ग्राम चरस के आरोपी एक नेपाली को विशेष सत्र न्यायालय ने संदेह के आधार पर बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष अभियुक्त से फर्द बरामदगी के अनुसार घटनास्थल से चरस पकड़े जाने और उसे सक्षम न्यायालय में पेश किए जाने के तथ्य को युक्तियुक्त संदेह से परे साबित नहीं कर सका।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नौ नवंबर 2019 को नेपाल के बजांग जिले का सुईल जयपृथ्वी निवासी गणेश बोहरा की बेलबंदगोठ के पास पुलिया पर तलाशी लेने पर उसके थैले से पांच किलो 750 ग्राम चरस बरामद हुई थी। बनबसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छह मार्च 2020 को आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया। जिला अदालत में मामले की सुनवाई हुई। पुलिस रिकार्ड में गिरफ्तारी की तिथि और समय के कॉलम में तारीख में हुई ओवर राइटिंग में पुलिस अधिकारी के सूक्ष्म हस्ताक्षर भी नहीं थे। साक्ष्य, गवाही सहित सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश कहकशा खान ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। अभियुक्त के न्यायमित्र अधिवक्ता एससी जोशी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed