फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese woman careerer upset at Nepal Custom

Champawat News: नेपाली महिला कैरियर नेपाल कस्टम पर बिफरीं

Wed, 03 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nepalese woman careerer upset at Nepal Custom
बनबसा की नेपाल सीमा गड्डाचौकी पर प्रदर्शन करती नेपाली महिला कैरियर। स्रोत: संवाद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा से नेपाल में साइकिल पर सामान ढोने वाली महिला नेपाली कैरियर ने बुधवार को एक बार फिर नेपाल भंसार (कस्टम) के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे साइकिल पर 40-45 किलो सामान पर कस्टम शुल्क नहीं वसूलने की मांग कर रही हैं। उन्हें सामान ले जाने से छूट नहीं मिलने पर अब बनबसा से नेपाल को सामान ले जाने पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग पर अड़ गईं हैं।
विज्ञापन


बुधवार को 45-50 नेपाली महिला कैरियर नेपाल स्वरोजगार व्यापार श्रमिक संघ कैरिंग इकाई कमेटी महेंद्रनगर कंचनपुर के बैनर तले भारत-नेपाल सीमा स्थित नेपाल भंसार कार्यालय के निकट प्रदर्शन करने लगीं। उनका कहना है कि वे विवशता में अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए इस काम को लंबे समय से करती रहीं हैं लेकिन भंसार कार्यालय उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

नेपाल कस्टम 50 किलो सामान ले जाने पर कस्टम शुुल्क वसूल रहा है। घरेलू सामान ले जाने की छूट दिए जाने से कई कैरियर सामान ढोने के काम में जुटीं हैं। अब वे बनबसा से नेपाल को सामान ले जाने पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग करने लगीं हैं। मांगें नहीं माने जाने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed