{"_id":"64b2d8d162074f2b9c028aa7","slug":"nepal-tested-the-newly-constructed-canal-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-182-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल ने किया नवनिर्मित नहर का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल ने किया नवनिर्मित नहर का परीक्षण
Sat, 15 Jul 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। शनिवार नेपाल की निर्माणाधीन सिंचाई नहर का परीक्षण किया गया। इसके लिए टनकपुर बैराज से नेपाल चैनल को पानी दिया गया। परीक्षण के लिए दो क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया। परीक्षण तीन दिन तक चलेगा।
टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी देने को नेपाल में नहर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। नहर के परीक्षण को टनकपुर बैराज से शनिवार को पानी छोड़ा गया। टनकपुर बैराज से अपने भूभाग तक भारत सरकार ने पहले ही (पिछले वर्ष) नहर का निर्माण कर दिया था। भारत नेपाल समझौते के तहत भारत सरकार नेपाल को सिंचाई के लिए टनकपुर बैराज से पानी देगी। शनिवार को नेपाल में नवनिर्मित नहर के लगभग साढ़े बारह किलोमीटर के परीक्षण के लिए टनकपुर बैराज से पानी छोड़ा गया।
एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजिल व्यास ने बताया कि नेपाल में नवनिर्मित नहर के परीक्षण को पानी दिया गया है। नेपाल प्रशासन नवनिर्मित नहर का परीक्षण कर रही है। नेपाल चैनल में पानी छोड़े जाने से वहां किसानों में खुशी की लहर है।