फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal increased custom duty, business in Banbasa decreased by sixty percent

Champawat News: नेपाल ने बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, बनबसा में कारोबार में साठ फीसदी तक की कमी

Sat, 05 Apr 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 05 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nepal increased custom duty, business in Banbasa decreased by sixty percent
विनोद काला
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। नेपाल में सख्त कानून बनाए जाने से बनबसा बाजार को खासा झटका लगा है। नेपाल में अपने उपयोग के लिए भारत से सामान ले जाने पर भंसार (कस्टम ड्यूटी) काफी बढ़ा दी गई है। इससे बनबसा बाजार से दैनिक उपभोग की वस्तुओं के नेपाली खरीदारों की संख्या कम होने लगी है।
नेपाल में भारतीय उत्पाद के ले जाने पर कस्टम शुल्क काफी बढ़ा दिया गया है। पहले अपने उपयोग को ले जाई जाने वाली दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर कस्टम नहीं लगता था, लेकिन अब कम मात्रा में ले जाई जाने वाली सामग्री पर भी नेपाल कस्टम विभाग शुल्क वसूल रहा है। शुल्क नहीं देने की स्थिति में सामान जब्त किया जा रहा है। इससे बनबसा का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बनबसा बाजार के कारोबार पर पूर्व की अपेक्षा चालीस प्रतिशत कमी आई है। महामंत्री अभिषेक गोयल के मुताबिक नेपाल में अपने प्रयोग के लिए ले जाई जाने वाली भारतीय सामग्रियों पर शुल्क नहीं चुकाने पर सामान जब्त किया जा रहा है। उन्होंने मां पूर्णागिरि मेले के मौके पर धार्मिक और आस्था से जुड़ी सामग्रियों और भारत नेपाल मैत्री के तहत नेपाल सरकार को सख्त कानून में ढील देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी कारोबार हुआ साठ प्रतिशत कम
बनबसा से बड़ी मात्रा में सब्जियां नेपाल जाती थीं, लेकिन नेपाल में भंसार बढ़ने और सामान जब्त किए जाने से बनबसा में सब्जी कारोबार पर पचास से साठ प्रतिशत की कमी आई है। बनबसा के प्रमुख सब्जी विक्रेता सोएब खान और फारूक बताते हैं कि सब्जियों के दामों में काफी कमी के बाद भी बिक्री पूर्व की अपेक्षा साठ प्रतिशत तक कम हुई है। बताया कि तुरई और भिंडी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि आलू, लौकी, मूली, कद्दू, गोभी 20 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गाजर 30, प्याज 25, टमाटर 15, अदरक 60 और लहसुन 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके बाद भी सब्जियां नेपाल नहीं जा रही हैं। बताया गया कि बनबसा में सब्जियां बरेली ओर पीलीभीत से लाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed