फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal close to the operation of vehicles

भारत से बंद है नेपाल को वाहनों का संचालन   

Thu, 16 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nepal close to the operation of vehicles
नेपाल को वाहनों का संचालन बंद - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। बनबसा सीमा से अभी भी नेपाल के लिए वाहनों का संचालन बंद है। हालांकि दोनों देशों के बीच पैदल आवाजाही सुचारु है। नेपाल में भारतीय वाहनों की सुरक्षा न मिलने से भारतीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई है, जबकि नेपाल से लोग पैदल, साइकिल सवार बनबसा आ रहे हैं। नेपाल से मैत्री बसें भी भारत आ रही हैं। 

विज्ञापन


यूपी के लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल सीमा पर नौ मार्च को हुए विवाद का असर नेपाल के कंचनपुर जिले में भी देखने को मिला था। महेंद्रनगर में भी आक्रोशित लोगों ने एक भारतीय बाइक जलाने के साथ कई वाहनों को क्षति पहुंचाई और भारतीय नागरिकों के साथ पिटाई, अभद्रता की गई थी। तब से सीमा के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। भारतीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत अपने यहां के वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


सीओ आरएस रौतेला के मुताबिक नेपाल प्रशासन भारतीय वाहनों को सुरक्षा देने के संबंध में मौन है। इसके तहत भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई है। हालांकि नेपाल से मैत्री बसों का भारत को संचालन शुरू हो गया है। सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति का असर दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि वाहनों का संचालन बंद होने के कारण 19 मार्च से दोनों देशों के बीच व्यापार ठप है। पूर्णागिरि मेले के तहत भारतीय तीर्थ यात्रियों की नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शन करने पैदल चलना पड़ रहा है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि करीब दस हजार भारतीय दर्शनार्थी नेपाल गए हैं।

बनबसा (चंपावत)। तीन कांस्टेबिलों को मार कर फरार हुए आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ डॉक्टर और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस महकमा खासा सतर्क है। उनकी तलाश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उनके नेपाल निकलने की आशंका के तहत सीमा पर सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है।

मैनपुरी जेल से फरार अपराधी राजेंद्र 2005 में अन्य आरोपियों के साथ रानीखेत जेल से फरार हुआ था। रानीखेत से अदालत ले जाते हुए लौटते वक्त पुलिस कर्मियों की राइफल छीनकर गोली मार उनकी हत्या कर दी थी, लेकिन फिर से फरार हुए इस आरोपी के नेपाल निकलने की आशंका के तहत इधर पुलिस महकमे के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं।


एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया के सीमा पर किसी भी संदिग्ध और अनजान व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर एसएसबी को सतर्क किया गया है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री, शारदा बैराज प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीमा पर अनजान, अपराधियों पर पैनी नजर रखने के साथ सघन चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed