फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Neeraj was number one in debate competition

Champawat News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीरज रहे नंबर वन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Neeraj was number one in debate competition
चंपावत में ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में प्रतियोगिता में पोस्टर प्रदर्शित करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जीजीआईसी में सोमवार को ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत में वर्तमान में आर्थिक परिदृश्य के दृष्टिगत अक्षय ऊर्जा विकल्प हो सकता है या नहीं-विषय पर हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीरज जोशी प्रथम, नेहा शर्मा द्वितीय और लक्ष्मी रैंसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण में युवाओं का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता में दीपा नरियाल, कोमल नेगी और शिवानी और ऊर्जा संरक्षण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में भाविका खाती, सुमन भट्ट और तमन्ना टम्टा पहले तीन स्थानों पर रहे। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन बोहरा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या आशा टम्टा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण सिर्फ ईंधन की कमी दूर नहीं करेगा बल्कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को ऊर्जा संरक्षण में योगदान देना चाहिए। जिला विज्ञान सह समन्वयक नवीन पंत के संचालन में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ. विक्रम सिंह फर्त्याल, गोविंद उप्रेती, अनीस अहमद, सुरेश प्रसाद, सुभाष गहतोड़ी और ललित मोहन जोशी रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बीईओ भारत जोशी ने पुरस्कृत किया। संवाद

चंपावत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के वाद विवाद वर्ग में विचार रखते विजेता छात्र नीरज जोशी

चंपावत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के वाद विवाद वर्ग में विचार रखते विजेता छात्र नीरज जोशी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed