फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Neeraj Of Fagpur Became Army Officer

Champawat News: बनबसा फागपुर का नीरज बना भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Of Fagpur Became Army Officer
देहरादून में पासिंग आउट के बाद परिजनों के साथ लैफ्टिनेंट नीरज सिंह ठकुराठी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हरि सिंह ठकुराठी के सुपुत्र नीरज सिंह ठकुराठी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) में उनकी माता तारा देवी एवं पिता सेवानिवृत्त सूबेदार हरि सिंह ठकुराठी ने अपने पुत्र नीरज को रैंक पहनाकर गले लगाया। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना की 21 पंजाब रेजीमेंट में सेनाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे बनबसा एवं ग्राम फागपुर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट नीरज के बड़े भाई अमित सिंह ठकुराठी ऑस्ट्रेलिया से एमबीए करने के बाद वहीं एक कंपनी में प्रबंधक हैं। पूर्व सैनिक संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नीरज के परिजनों को बधाई दी। इनमें गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, हरीश कापड़ी, गोविंद बल्लभ भट्ट, राजेंद्र सिंह अधिकारी, अमर सिंह, राम चंद्र भट्ट, परमानंद कापड़ी, मोहन चंद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed