{"_id":"659988f09b87f8486004af98","slug":"ncc-cadet-babita-will-participate-in-the-republic-day-parade-champawat-news-c-229-1-shld1009-4520-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनसीसी कैडेट बबीता गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनसीसी कैडेट बबीता गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल
Sat, 06 Jan 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बबीता रावत, गणतंत्र परेड के चयनित एनसीसी कैडेट। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट सार्जेंट बबीता रावत का चयन दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। कैडेट बबीता के चयन पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले. कमलेश शक्टा ने बताया कि कैडेट बबीता को कड़े परिश्रम और लगन से मौका मिला है। 80 यूके बीएन एनसीसी पिथौरागढ़ के चार कैडेट इस वर्ष परेड का हिस्सा होने जा रहे हैं, इसमें बबीता भी है।
प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस उपलब्धि पर डॉ. सुमन पांडे, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. रुचिर जोशी, चंद्रा जोशी, विवेक श्रीवास्तव, प्रियांशी ढेक, रवि मनराल आदि ने खुशी जताई है। संवाद