{"_id":"63162f5b919de0057c4cd436","slug":"nanda-sunanda-festival-dola-yatra-will-come-out-today-champawat-news-hld474744895","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा सुनंदा महोत्सव : आज निकलेगा डोला यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा सुनंदा महोत्सव : आज निकलेगा डोला यात्रा
विज्ञापन
चंपावत में नंदा सुनंदा महोत्सव में विभिन्न देव रूप धरे नन्हें बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सोमवार को मां के विशेष पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। महोत्सव के पांचवें दिन रविवार की आधी रात को मां को भोग लगाया गया। रातभर भजन कीर्तन हुए। सोमवार सुबह से बालेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। कार्यक्रम में जनकवि प्रकाश जोशी शूल सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। देवडांगर देवीलाल वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय ने सम्मान से नवाजा।
दोपहर बाद यजमान देवीलाल वर्मा, महेंद्र तड़ागी, एनडी गड़कोटी, सुधीर साह, निर्मल पुनेठा, नरेश जोशी आदि ने मां नंदा सुनंदा का पूजन किया। बाद में कन्या पूजन किया गया। मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति के बाद दोपहर में डोला यात्रा और मूर्ति विसर्जन होगा। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा और विनोद पांडेय ने संपन्न कराए। आयोजन में शंकर पांडेय, विकास साह, विजय वर्मा, किशन गिरि, पवन गिरि, लक्ष्मी लाल साह, रोहित बिष्ट, रितेश राय, रवि पट्वा आदि जुटे रहे।
फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं
चंपावत। महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। फैंसी ड्रेस में रियांश गिरि ने भगवान शिव का बेहद खूबसूरत रूप धरा। दिव्यांशा कार्की, काव्या अधिकारी, तनिष्का राय, पार्थ बडेला, ओम वर्मा विजयी रहे। निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में माडर्न स्कूल के काव्य सिंह पहले, यूनिवर्सल के गौरव पोखरियाल, जीआईसी चंपावत की ममता जोशी दूसरे, संस्कृत स्कूल के कमल जोशी तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में एमबीएस की सृष्टि पांडेय, बियरशिवा स्कूल के आयुष बेलवाल, आनंद बाल स्कूल की अंजलि महर, वरिष्ठ वर्ग में होली विजडम स्कूल की ध्रुव रक्षिता, एपेक्स की दीपिका बिष्ट, उदयन इंटरनेशनल स्कूल की वंदना पांडेय, जीआईसी की अनुश्री जोशी, सुलेख में केंद्रीय विद्यालय की कनक जोशी, केंद्रीय विद्यालय की साक्षी कार्की, यूसीएसएस की रीतिका मेहता, सनसाइन स्कूल के मयंक ठाकुर और ऐंपण में जीआईसी के अक्षय प्रहरी, यूसीएसएस की प्रियंका चंद, होली विजडम स्कूल की शगुन सिंह विजयी रहे। निर्णायक दीपक पांडेय, निवेदिता राणा, ममता पांडेय, नेहा बिष्ट, अंजलि पांडेय, मंजू बोहरा, शिवानी अधिकारी, जगमोहन आगरी, प्रियंका गोस्वामी, मोनिका बोहरा, आशा खर्कवाल, नेहा बिष्ट रहे। संवाद
विज्ञापन
माता नंदा सुनंदा है वरदायिनी...
चंपावत। जन कवि प्रकाश जोशी शूल ने मां नंदा सुनंदा देवी से सबके कल्याण करते हुए कविता -माता नंदा सुनंदा है वरदायिनी, भक्तों को अपने शुभ फलदायिनी। आए हैं हम सब तेरे द्वार मां, अब तो कर दो हमारा उद्धार मां। निज चरणों में लेकर हमें तार दो, हम हैं संतान तेरे हमें प्यार दो, पेश की।