{"_id":"5794efc64f1c1ba07cc4c7d2","slug":"nanda-sunanda-cultural-program-of-the-festival-will-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा-सुनंदा महोत्सव में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा-सुनंदा महोत्सव में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा-सुनंदा महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। रविवार को बालेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा की अध्यक्षता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में ये निर्णय लिया गया।
कहा गया कि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष और चंपावत व्यापार संघ के अध्यक्ष रहे त्रिभुवन गिरि के कुछ महीनों पूर्व हुए निधन के चलते यह फैसला लिया गया है। महोत्सव छह सितंबर से पांच दिन तक चलेगा। पिछले साल तक ये महोत्सव सात दिन तक होता था।
देवीलाल वर्मा, विकास साह ने बताया कि इस बार छोलिया नृत्य और डोला यात्रा सहित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। छह सितंबर को वेदी निर्माण, गणेश पूजन, शाम कदली वृक्ष आमंत्रण के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
शिव पूजन, कदली वृक्ष आगमन, नंदा-सुनंदा मूर्ति निर्माण, आठ सितंबर को नंदा-सुनंदा पूजन, 9 सितंबर को हनुमान पूजन, कन्या पूजन और दस सितंबर को मंदिर परिसर में डोला भ्रमण तथा हवन प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, प्रकाश पांडेय, किशन गिरि, विजय वर्मा, अशोक वर्मा सहित कई लोग शामिल थे।