फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagar Panchayat of the entrance of the entrance of an employee of the district

एक कर्मचारी के हवाले जिले के प्रवेशद्वार की नगर पंचायत

Fri, 04 May 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Fri, 04 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat of the entrance of the entrance of an employee of the district
बनबसा नगर पंचायत कार्यालय भवन। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के प्रवेशद्वार बनबसा सबसे नई नवेली नगर पंचायत है। मगर इसके हाल किसी एकल शिक्षक के प्राइमरी स्कूल जैसी है। पूरी पंचायत की जिम्मेदारी एकमात्र कर्मचारी पर है। यहां तक कि कार्यालय को खोलने-बंद करने का जिम्मा भी अकेले अधिशासी अधिकारी (ईओ) का है।  
विज्ञापन


चंपावत जिले की चार नगर निकायों में से बनबसा का नंबर चौथा है। 2017 तक इस पंचायत का काम टनकपुर के ईओ संभालते थे। इस साल के शुरू में नौनी राम को प्रभारी ईओ बनाकर खटीमा से भेजा गया। लेकिन नगर पंचायत में उनके अलावा कोई अन्य कर्मचारी नहीं है। न कार्यालय के कामकाज को निपटाने के लिए और न ही करों की वसूली या साफ-सफाई की निगरानी के लिए कर्मचारी है।
विज्ञापन


 
कर के रूप में नहीं मिला एक भी रुपया  
नगर पंचायत को बने तीन साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन पंचायत ने अभी तक एक ढेले की आय नहीं की है। भवन कर, तहबाजारी या दूसरे मदों से उसे अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला है। प्रभारी ईओ नौनी राम का कहना है कि नगर पंचायत ने इन करों से संबंधित उप नियम तो बना लिए हैं, मगर इन्हें अभी लागू नहीं किया जा सका है। अब कर वसूली का काम नए बोर्ड के गठन के बाद ही शुरू हो सकेगा। अलबत्ता राज्य वित्त से दो किस्त में उसे 1.25 करोड़ रुपये जरूर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोट
 
नगर पंचायत में एक भी कर्मचारी की तैनाती नहीं है। कर्मियों की कमी से जरूरी कामकाज निपटाना मुश्किल हो रहा है। कर संग्रहण कर्ता से लेकर निरीक्षक तक के नहीं होने से कर वसूली भी नहीं हो पा रही है। पदों को भरने के लिए कई बार निदेशालय को खत भेजा गया है। -नौनी राम,  प्रभारी अधिशासी अधिकारी,  नगर पंचायत, बनबसा।  

 
कर्मचारी एक, मगर वार्ड सात  
बनबसा नगर पंचायत में तीन साल बाद भी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। भले ही यहां कर्मचारी एक ही है, लेकिन नगर पंचायत के वार्ड सात हैं। और जल्द ही अध्यक्ष के अलावा इन सात वार्डों के चुनाव होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed