{"_id":"5736055c4f1c1bbc6b9199cb","slug":"nagar-panchayat-board-presented-a-budget-of-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बोर्ड ने पेश किया लाभ का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बोर्ड ने पेश किया लाभ का बजट
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में हुई बैठक में पंचायत की आय व्यय का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। ईओ ने लाभ का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि गत वित्तीय वर्ष 2015-16 की अवशेष धनराशि एक करोड़ 98 लाख, छह हजार 993 रुपये को सम्मिलित करते हुए चार करोड़ 18 हजार 993 रुपये की अनुमानित आय निर्धारित की गई है, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ 78 लाख छह हजार रुपये विभिन्न मदों में व्यय होने प्रस्तावित हैं।
ईओ के अनुसार 22 लाख 12 हजार 993 रुपये का लाभ अनुमानित किया गया है। अनुमानित बजट के अनुसार भवन कर मद में 7.45 लाख, तहबाजारी मद में 4.30 लाख, स्वच्छता शुल्क से 1.34 लाख, भवन किराया मद से 15 लाख, राज्य वित्त से 1.10 लाख, दैवी आपदा, सांसद निधि, विधायक निधि से 20 लाख, अवस्थापना विकास निधि से 10 लाख रुपये तथा अन्य मदों से 12 लाख रुपये की आय होने का अनुमान लगाया गया है। ईओ ने बताया कि कार्यालय और वसूली पर 60 लाख, स्वच्छता पर 50 लाख, पथ प्रकाश और सौंदर्यीकरण पर 10 लाख, 13वें वित्त, सांसद, विधायक निधि, पर्यटन मद में 1.10 लाख, अवस्थापना निधि में 1.40 लाख तथा अन्य मदों में 8 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 में पंचायत के प्रस्तावित बजट में व्यय करते हुए वित्तीय वर्ष के अंत में एक करोड़ 98 लाख, छह हजार 993 रुपये अवशेष रहे हैं। इस अवसर पर सभासद विमल कलौनी, रेनू गड़कोटी, मनोज कुमार, रमा देवी, बल्लू माहरा, पार्वती रावत, मनोज कुमार, पुष्पा ढेक आदि सभासदों के अलावा भुवन उपाध्याय और जगदीश साह भी मौजूद थे।