{"_id":"689781c21fbe461bec0e6e9c","slug":"myal-lagi-ro-in-varahis-dham-devidhura-champawat-news-c-229-1-shld1026-127737-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वाराही का धाम देवीधुरा में म्याल लागी रो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वाराही का धाम देवीधुरा में म्याल लागी रो...
Sat, 09 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा में बगवाल खेतले चारों खामों केबगवाल योद्धा।स्रोत:सूचना विभाग
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम के मुख्य मेला बगवाल की पूर्व संध्या पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके। कार्यक्रम स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
शुक्रवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मेला मजिस्ट्रेट नीतू डांगर ने किया। बाराही लोक कला समिति हल्द्वानी, कला दर्पण लोहाघाट, आदर्श लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वाराही लोक कला हल्द्वानी के गिरीश बर्गली के नेतृत्व में कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। गिरीश बर्गली ने नमन गणपति महाराज... वंदना से शुरुआत की। उसके बाद उत्तराखंड देवभूमि तेरी जै जै कार..., वाराही का धाम देवीधुरा में म्याल लागी रों... का गायन किया।
लोकगायक कल्याण सिंह बोहरा ने देवीधुरा की वाराही मैया दैण होये, ममता ने हाय ककड़ी झिलम गीत पेश किए। लोकगायक राकेश पनेरू और राकेश खनवाल ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में दीपक चम्याल, चंदन सिंह बिष्ट, विक्रम कठायत, अमित लमगड़िया, भुवन जोशी, विनोद जोशी, ईश्वर सिंह बिष्ट, नरेंद्र नाथ, मनोज कठायत ने सहयोग दिया।