{"_id":"6410bcd36304a646290df45d","slug":"murder-in-banbasa-champawat-champawat-news-c-8-1-81419-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विचई में गहने लूटकर वीरांगना वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विचई में गहने लूटकर वीरांगना वृद्धा की हत्या
Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
मृतका वृद्वा विरांगना भागीरथी की हत्या पर विलाप करती वृद्वा की बेटियां व महिलाएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर से करीब दो किमी दूर विचई में वीरांगना वृद्धा की गहने लूटकर हत्या कर दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की। एसएसबी का श्वान दस्ता बुलाने के बावजूद हत्यारे का पता नहीं चल सका। रुद्रपुर से बुलाए गए फोरेंसिक दल ने भी घटना स्थल और वृद्धा के घर से सैंपल लिए। एसओजी, टनकपुर और बनबसा थाने की पुलिस हत्यारे का पता लगाने में जुट गई है।
विचई निवासी पूर्व सैनिक स्व. गोपी चंद की 83 वर्षीय पत्नी भागीरथी का शव मंगलवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर हाईवे किनारे पड़ा मिला। पड़ोस के बटाईदार सब्जी उत्पादक परमानंद ने शव देखा और घटना की सूचना पड़ोसियों को दी। पता चलते ही परिजनों के साथ ही गांव के लोग वहां पहुंचे। सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुत्र मोहन चंद के मुताबिक उसकी मां ने गले, कान, नाक में करीब चार तोला वजन के सोने के आभूषण पहने थे जो गायब हैं। पंचनामा, पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई है। इससे पुलिस मुंह दबाकर हत्या करने का अनुमान लगा रही है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी केस दर्ज नहीं कराया है। फिर भी उनका दावा है कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
घर में अकेली रहती थीं बुलाकी वाली आमा
टनकपुर (चंपावत)। वृद्धा भागीरथी विचई स्थित घर में अकेली रहतीं थीं। पति की पेंशन से गुजर-बसर करने वाली हंसमुख भागीरथी क्षेत्र में बुलाकी (नथ) वाली आमा के नाम से पहचानी जातीं थीं। उसका एक पूर्व सैनिक बेटा मोहन चंद और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। बेटे मोहन का परिवार कालागढ़ रहता है जो एक रिश्तेदार की मौत होने पर चार दिन पहले ही खटीमा आया है। घटना वाली रात बेटा अपने परिवार के साथ चकरपुर स्थित ससुराल में ठहरा था जो मंगलवार सुबह अपने घर विचई आने वाले था लेकिन इससे पहले ही उनकी वृद्ध मां के साथ अनहोनी हो गई।