{"_id":"6818f116148f12bb0c09c232","slug":"multi-story-parking-will-start-soon-in-tanakpur-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-123573-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग जल्द होगी शुरू
Mon, 05 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में संचालन के लिए तैयार मल्टी स्टोरी पार्किंग। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल टैक्सी स्टैंड के पास मल्टी स्टोरी पार्किंंग तैयार हो गई है। कार्यदायी संस्था ने पार्किंग को जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरण कर दिया है। प्राधिकरण एई ने बताया कि नगर पालिका इसका संचालन करेंगी। संचालन की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द वाहन पार्क होने लगेंगे।
मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र और पहाड़ का प्रवेश द्वार से नगर में वाहनों का अधिक दबाव रहता है। वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेला में आने वाले वाहनों को गांधी मैदान में पार्क करना पड़ रहा है। सीएम ने पार्किंग निर्माण के लिए घोषणा की थी। टैक्सी स्टैंड के पास वर्ष 2022 में 96.79 लाख रुपये से 79 वाहन क्षमता का मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम लोहाघाट ने पूरा कर लिया है।
निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को पार्किंग हस्तांतरित कर दी गई है। इस मामले में जिला विकास प्राधिकरण के एई सौरभ चंद ने बताया कि प्राधिकरण को हस्तांतरण के बाद संचालन की प्रकिया चल रही है।