{"_id":"659ed0ceb566cf053c077df8","slug":"multi-storey-vehicle-parking-work-in-final-stage-in-tanakpur-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-4622-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में
Wed, 10 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में तैयार बहुमंजिला पार्किग। संवाद
पेयजल निर्माण निगम इस माह पालिका को हस्तांतरित करेगा पार्किंग
टनकपुर (चंपावत)। नगर में जल्द ही लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिलने लगेगी। मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था इस माह वाहन पार्किंग स्थल को पालिका को हस्तांतरित कर देगी।
शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पालिका ने नगर में पार्किंग सुविधा के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने 296.79 लाख रुपये वाहन पार्किंग के लिए स्वीकृत कर धन पेयजल निर्माण निगम को आवंटित किए। पेयजल निर्माण निगम के अवर सहायक अभियंता कन्हैया लाल ने बताया कि 79 छोटे वाहनों के लिए वाहन पार्किंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस माह वाहन पार्किंग नगर पालिका को हस्तांतरित कर दी जाएगी। संवाद
पर्यटक आवास गृह परिसर में भी बन रही पार्किंग
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं मंडल विकास निगम भी पर्यटक आवास गृह परिसर पर 498.25 लाख की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कर रहा है जिसका कार्य सितंबर 2024 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। संवाद