फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multi-storey parking proposal canceled due to high cost

अधिक लागत के चलते बहुमंजिला पार्किंग का प्रस्ताव रद्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking proposal canceled due to high cost
प्रतीकात्मक
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में वाहनों को पार्क करने के लिए पेट्रोल पंप के पास प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग का प्रस्ताव अधिक लागत के चलते रद्द कर दिया गया है। इससे लोगों की उम्मींदों पर पानी फिर गया गया है। नगर पालिका और प्रशासन की ओर से दूसरे स्थान में पार्किंग के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से लोहाघाट नगर में वाहनों को पार्क करने की दिक्कतों को देखते हुए बहुमंजिला पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद तत्कालीन एसडीएम केएन गोस्वामी ने मल्टी स्टोरी कार पार्किंग निर्माण के लिए नगर पालिका को पेट्रोल पंप के सामने ढाई नाली भूमि उपलब्ध करा दी थी। नगर पालिका की ओर से पार्किंग स्थल में घेरबाड़ करने के साथ पार्किंग के लिए आगणन तैयार किया गया। भूगर्भीय टीम की ओर से भी पार्किंग स्थल का सर्वेक्षण कर इसे पार्किंग के लिए उपयुक्त बताया था। पालिका के चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि आगणन के हिसाब से पार्किंग में करीब 27 वाहनों को ही पार्क करने के लिए स्थान बन रहा है, लेकिन इसकी लागत 1.88 करोड़ रुपये आ रही है। वाहनों की क्षमता कम और लागत अधिक आने के चलते यहां प्रस्तावित पार्किंग के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित पार्किंग स्थल और रोडवेज के नीचे पार्किंग बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया। रोडवेज के पीछे पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed