{"_id":"581233c44f1c1b975ebc1c4a","slug":"mr-reetha-sahib-police-station-to-make","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रीठा साहिब में बना पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रीठा साहिब में बना पुलिस थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री रीठा साहिब (चंपावत)
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
श्री रीठा साहिब में बना पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरीठा साहिब/चंपावत। लधिया घाटी के श्रीरीठा साहिब की पहचान देश-दुनिया में मशहूर गुरुद्वारे से है। ये गुरुद्वारा इस स्थान की आध्यात्मिक पहचान है, लेकिन यहां मेलों से लेकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुले थानों के हाल ठीक नहीं हैं। थाने के पास अपनी छत तक नहीं है। ये थाना रैनबसेरे में संचालित है लेकिन इस बार इस थाने को दिवाली का तोहफा मिलने वाला है। भवन निर्माण पूरा हो चुका है। मुआयने के बाद एक पखवाड़े में थाने को हस्तांतरित हो जाएगा।
विज्ञापन
करीब एक दशक पहले श्रीरीठा साहिब में थाना खोला गया। इसके बावजूद थाने का ढांचा ठीक नहीं हो सका। दूरस्थ इलाके में कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले इस थाने के पास बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। न तो थाने के पास अपनी छत है और न ही पुलिस कर्मियों के रहने का ठिकाना। बस काम चलाने के लिए थाने को रैनबसेरे से संचालित किया जा रहा है। कर्मियों के रहने के लिए भी चलताऊ व्यवस्था है।
विज्ञापन
कायदे का भवन न होने से असलहों की हिफाजत के साथ ही रिकार्ड की सुरक्षा में विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। अब कुलियालगांव में पुलिस थाना भवन बनकर तैयार हो गया है। पंचेश्वर कोतवाली, बनबसा में 20 लोगों की क्षमता वाले बैरक, इमिग्रेशन चेक पोस्ट आदि का निर्माण भी तकरीबन पूरा हो गया है। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सभी नए भवनों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन