फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MP's adopted village... neither water in every house nor tap in every house

Champawat News: सांसद का गोद लिया गांव... न हर घर में जल न ही हर घर में नल

Fri, 16 Feb 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
MP's adopted village... neither water in every house nor tap in every house
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के सांसद आदर्श गांव गोशनी खेतीखान में हर घर जल हर घर नल योजना के निर्माण में हो रही देरी पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव को सांसद अजय टम्टा ने गोद लिया है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में ग्राम प्रधान रेनू वर्मा ने कहा कि तीन सालों से गांव हर घर नल हर घर जल योजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि योजना के ठेकेदार ने खेतों में गहरी नालियां और गड्ढे बनाने के बाद काम बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि कई परिवारों के घर तक योजना के तहत पानी के कनेक्शन तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द विभाग योजना का कार्य पूरा नहीं करता है तो गांव के लोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आलोक वर्मा, गिरीश पांडेय, सचिन, निखिल, संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, नवीन बोहरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह भी जानें
-सांसद ने इस गांव को आठ मार्च 2021 को गोद लिया था
-यहां छह सौ परिवार रहते हैं। आबादी करीब तीन हजार है
-गांव में 50 किलोलीटर का एक टैंक है जिससे ग्रामीणों की प्यास बुझती है।
-खेतीखान बाजार में 230 परिवार रहते हैं। वहां हर रोज जलसंस्थान से एक टैंकर बुलाना पड़ता है।
लोगों की पीड़ा
गोशनी गांव को सांसद अजय टम्टा ने गोद लिया था। हर घर नल हर घर जल योजना के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। दूसरे चरण का कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने ग्रामीणों के उपजाऊ खेतों में गहरी नाली खोद कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि

हर घर नल हर घर जल योजना गोशनी गांव में धरातल में नहीं उतर पा रही है। तीन साल बाद भी योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। गांव में पानी की काफी किल्लत रहती है। लोग जैसे तैसे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

सचिन गड़कोटी, ग्रामीण

अधिकारी बोले
हर घर नल हर घर जल योजना योजना में बोरिंग का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा।

पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed