फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MP And MLA with Villagers

सांसद और विधायक ने जानी आपदा प्रभावितों की परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP And MLA with Villagers
लोहाघाट के सुल्ला में क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सांसद अजय टम्टा ने सोमवार को आपदाग्रस्त सुल्ला और गल्लागांव का दौरा किया। सांसद ने आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने विकासखंड लोहाघाट के दूरस्थ सुल्ला गांव का दौरा किया। जहां आपदा में मारे गए कैलाश सिंह के भाई दान सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा मद से सहायता राशि दिलाई जाएगी। सांसद ने भवन ध्वस्त होने पर दान सिंह और गणेश राम को 1.09 लाख रुपये के दो चेक सौंपे। पीड़ितों को राशन किट भी बांटे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद से सुल्ला से कुनाड़ी तक मोटर मार्ग बनाने और प्रभावितों के विस्थापन की मांग भी की। इसके बाद सांसद टम्टा ने बाराकोट ब्लॉक के आपदाग्रस्त गल्लागांव का दौरा किया। सांसद ने मकानों में दरारें आने के कारण प्राथमिक विद्यालय में ठहराए गए पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनकर उन्हें भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के साथ सीएम के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद रौतेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एनएम कुंवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश राय, भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह ढेक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, एसडीएम केएन गोस्वामी, बीडीओ एमसी परगाई आदि रहे।
मृतक की पत्नी को विधायक ने चार लाख का चेक सौंपा
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। पिछले दिनों क्षेत्र में आपदा के दौरान एक झाले में पेड़ गिरने से झाला स्वामी राम सिंह (68) की मौत हो गई थी। रविवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मृतक के घर जाकर उसकी पत्नी राम दुलारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से देय चार लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस मौके पर नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित पांडेय, हरीश पांडेय, फागपुर-सैलानीगोठ की जिला पंचायत सदस्य किरन देवी आदि थे।
बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण की टीम ने भी बाढ़ पीड़ित 15 परिवारों को राहत सामग्री के किट सौंपे। वहीं टनकपुर की प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि प्रशासन की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों के 421 प्रभावितों को 8.90 लाख रुपये की सहायता राशि चेक से बांटी। इस कारण बैंकों में राहत राशि के चेक जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। शहर के लोगों को पहले ही सहायता राशि बांटी जा चुकी है।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हाल जाना
चंपावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सोमवार को खर्ककार्की, चैकुनीबोरा समेत चाराल के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया। इन गांवों से लौटे पूर्व विधायक ने बताया कि बारिश से चाराल क्षेत्र में जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

कई लोगों के घर गिरने की कगार पर आ गए हैं। खेत, खलिहान, रास्ते, सुरक्षा दीवारें टूट गईं हैं। उनके साथ गए विनोद बडेला ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा और दैवी आपदा मद से निर्माण कार्य करवा मुआवजा वितरण के मानकों में भी बदलाव की मांग की।

बाराकोट के गल्लागांव में प्रभावितों का हालचाल जानने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते सांसद अजय

बाराकोट के गल्लागांव में प्रभावितों का हालचाल जानने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते सांसद अजय- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed