फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MP Ajay Bhatt could not go to Champawat due to closure of NH

Uttarakhand News: एनएच बंद होने से चंपावत नहीं जा सके सांसद भट्ट, टनकपुर में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 18 Sep 2024 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे स्वाला के पास बंद होने से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट चंपावत और पिथौरागढ़ नहीं जा सके।

विज्ञापन
MP Ajay Bhatt could not go to Champawat due to closure of NH
mp ajay bhatt - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे स्वाला के पास बंद होने से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट चंपावत और पिथौरागढ़ नहीं जा सके। सांसद टनकपुर में रुक कर एनएच खुलने का इंतजार करते रहे। सांसद को चंपावत में कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था, लेकिन एनएच ने उनकी राह रोक दी। हालांकि यहां हुए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

बुधवार को पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में टनकपुर और बनबसा मंडल का सदस्यता अभियान चलाया गया। नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह भी बूथ से लेकर मंडल, प्रदेश अध्यक्ष तक का दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर में जाकर सदस्य बनाने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विस क्षेत्र सदस्यता अभियान संयोजक राम दत्त जोशी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग; ये है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान की सह संयोजक जानकी गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, दीपक पाठक, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट़्ट, हर्षवर्धन सिंह रावत, विपिन वर्मा, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, अमजद हुसैन आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री शशांक गोयल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed