फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother Purnagiri habitation rings Mobile

मां पूर्णागिरि धाम में बजने लगे मोबाइल

Thu, 24 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mother Purnagiri habitation rings Mobile

उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में मोबाइल फोन की घंटी बजनी शुरू हो गई है। अब मां के दर्शन को आने वाले यात्री भी पूर्णागिरि से ‘अपनों’ का न सिर्फ हाल-चाल जान सकेंगे, बल्कि हाई स्पीड थ्री जी इंटरनेट से देश-विदेश में अपनों से जुड़ सकेंगे। सेलागाड़ क्षेत्र में बीएसएनएल ने टावर खड़ाकर बुधवार देर शाम पूर्णागिरि धाम के लिए संचार सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटा होने के कारण पूर्णागिरि धाम अब तक संचार सेवा से वंचित था।  बीएसएनएल के सहायक तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान ने बताया कि बुधवार को भैरव मंदिर के पास सेलागाड़ में बनाए गए मोबाइल टावर का विद्युत कनेक्शन जुड़ गया है और देर शाम संचार सेवा भी सुचारु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर की हवाई रेंज पांच से छह किमी है।
विज्ञापन


पुजारियों और व्यापारियों ने जताई खुशी

मां पूर्णागिरि धाम में मोबाइल की घंटी बजते ही पुजारियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, एसडीएम नरेश दुर्गापाल और बीएसएनएल के अधिकारियों का आभार जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय और मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने कहा कि संचार सेवा मुहैया होने से न सिर्फ श्रद्धालुओं को बल्कि आसपास के दुर्गम गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा है। पूर्णागिरि में तीर्थाटन के विकास में संचार सेवा मील का पत्थर साबित होगी। खुशी जताने वालों में मोहन पांडेय, महेश पांडेय, महेश तिवारी, हरीश तिवारी, हेम चंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान भावना तिवारी, मथुरा दत्त पांडेय, बीडीसी सदस्य रेखा पांडेय, भैरव दत्त पांडेय, प्रकाश पांडेय, शंकर तिवारी, धर्मानंद पांडेय आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed