{"_id":"63935536d503132b4a59d4bc","slug":"mother-purnagiri-fair-will-start-from-march-9-champawat-news-hld484680932","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नौ मार्च से शुरू होगा मां पूर्णागिरि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नौ मार्च से शुरू होगा मां पूर्णागिरि मेला
विज्ञापन
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में अगले वर्ष 2023 में होने वाला मेला होली बाद नौ मार्च से शुरू होकर नौ जून तक चलेगा। शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने मेले की सभी तैयारियां 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क से लेकर अन्य निर्माण कार्य हर हाल में समय से पूरे किए जाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनवरी में एक और बैठक होगी। टनकपुर के एसडीएम मेला मजिस्ट्रेट और जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी मेलाधिकारी होंगे। बूम से पूर्णागिरि तक मेला क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर दो थाने और एक पुलिस चौकी बनाने के अलावा सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति संयुक्त रूप से निरीक्षण करेगी। खुफिया और जल पुलिस का भी बंदोबस्त होगा। ठुलीगाड़ और काली मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर के साथ ही दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
बैठक में तय किया गया कि टैक्सियों के अलावा रोडवेज दस बसें चलाएगा। टैक्सी और ई-रिक्शा पर किराया सूची चस्पा करनी होगी। बाटनागाड़ में ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही शारदा घाट पर बिजली व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बाहर से आने वाले वाहनों को बूम के बजाय टनकपुर में रोकने की मांग की साथ ही टैक्सी-जीप और बसों का संचालन पुरानी पानी की टंकी से कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
ये अधिकारी रहे मौजूद
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी भगवत पाटनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडे, उपाध्यक्ष नीरज पांडे, सचिव सुरेश तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, राजू तिवारी, सुभाष पांडेय, तहसीलदार पिंकी आर्या, डॉ. हेमंत शर्मा, ऊर्जा निगम के एई मयंक भट्ट, जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी, जेई बीसी कलोनी, पूर्ति निरीक्षक भुवन राय, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, शारदा रेंज के रेंजर महेश बिष्ट, बूम के रेंजर गुलजार हुसैन, रोडवेज के जीएम पवन माहरा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह, टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, महासचिव नारायण सिंह गैड़ा, सचिव दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास धामी आदि।
होली बाद होने वाले मेले के आयोजन में मां पूर्णागिरि मंदिर समिति पूरा सहयोग करेगी। आस्था के धाम में श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेले को व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा। इससे पूर्व 31 दिसंबर और पहली जनवरी को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मेला अवधि में समिति के स्वयंसेवकों की मदद से श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल को निशुल्क रूप से रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। -पंडित किशन तिवारी, अध्यक्ष, पूर्णागिरि मंदिर समिति।

टनकपुर तहसील सभागार में पूर्णागिरि मेले की तैयारी बैठक लेते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा। संवाद- फोटो : TANAKPUR