फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother Purnagiri 30 thousand devotees

Champawat News: 30 हजार भक्तों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Mon, 27 Mar 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother Purnagiri 30 thousand devotees
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम बना है। सोमवार को नवरात्र की षष्टमी पर 30 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। भक्ति गीतों और जय माता दी का उद्घोष करते आते-जाते श्रद्धालुओं की टोली से धाम भक्तिमय हो गया।


पूर्णागिरि मेले में उत्तर भारत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को नवरात्र के छठे दिन भी देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला प्रशासन के मुताबिक 24 घंटे में करीब 30 हजार श्रद्धालु दर्शन कर लौटे। वहीं फोर्स की कमी से श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण वृद्ध, असहाय और बच्चों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन






शॉर्टकट पहाड़ी रास्तों से आवाजाही का जोखिम उठा रहे श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। ठुलीगाड़ से आगे मुख्य मंदिर तक पैदल आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु जल्दी पहुंचने के फेर में पहाड़ के जोखिम भरे शॉर्टकट रास्तों से उतरने-चढ़ने का जोखिम उठा रहे हैं। मेला प्रशासन ने ऐसे शॉर्टकट रास्तों को टिन लगाकर बंद किया है लेकिन यात्री टिनों के अगल-बगल से नया रास्ता खोजकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed