फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mostamanu Festival with cultural program

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मोस्टामानू महोत्सव शुरू

Mon, 05 Sep 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mostamanu Festival with cultural program
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मोस्टामानू महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

 जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर मोस्टामानू में सोमवार से तीन दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया है। मेले का मुख्य आकर्षण मंगलवार को होगा। लोकदेवता मोस्टिया के डोले को आसपास के गांव के लोग मंदिर तक लाएंगे। देवडांगरों का अवतरण होगा।

विज्ञापन


कल रात भी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मोस्टामानू में सोमवार से अस्थायी दुकान खुल गई हैं। उद्घाटन के समय ही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों को सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सजग रहना चाहिए।उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि समय परिवर्तन के बाद भी मोस्टामानू मेले में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने कहा कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए बाहर से भी सांस्कृतिक टीम बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मेले के दिन मंगलवार को कुमाऊं लोक कला दर्पण, प्रकाश रावत एंड पार्टी, कला संगीत परिषद, दर्पण कला मंच, नवोदय पर्वतीय कला केंद्र, सुरीला सुरसंगम के कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन के समय मोस्टामानू प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के साथ दयानंद इंटर कालेज, एशियन एकेडमी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, गांधी विद्यापीठ, ट्रू रिवाइवल स्कूल, हिमालया पब्लिक स्कूल के छात्रों, गांव की महिलाओं ने झांकी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख दीपिका बोहरा, भाजपा नेता राजेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल ने लोगों का स्वागत किया। पुजारी एनबी कांडपाल ने मंदिर में विशेष पूजा की और क्षेत्र में सुख, शांति की कामना की।

उद्घाटन अवसर पर अन्य लोगों के अलावा इंदर लुंठी, सुभाष फुलेरा, राजेंद्र कांडपाल आदि थे। मंगलवार को मुख्य आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान रहेंगे। समापन पर सात सितंबर को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि होंगे।



वर्षा के देवता के रूप में होता है पूजन
पिथौरागढ़। मोस्टिया देवता को वर्षा का देवता कहा जाता है। कभी यदि सूखा पड़ा तो मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है और और बारिश जरूर होती है। सोरघाटी के छह पट्टियों के लोग मोस्टिया लोक देवता की आराधना करते हैं। मंदिर में रोज पूजा अर्चना होती है और हर साल नाग पंचमी के दिन मंदिर में विशाल मेला लगता है। राज्य गठन के बाद मोस्टामानू मंदिर में लगने वाले मेले को महोत्सव का रूप दिया गया। तब से यह तीन दिवसीय आयोजन होता है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने मोस्टामानू मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर में शामिल करते हुए इसे भव्य रूप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed