{"_id":"658da1dcc3707706ea019d56","slug":"most-of-the-tourists-will-celebrate-new-year-in-purnagiri-dham-champawat-news-c-229-1-shld1009-4329-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम में मनाएंगे ज्यादातर सैलानी नववर्ष का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम में मनाएंगे ज्यादातर सैलानी नववर्ष का जश्न
Thu, 28 Dec 2023 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि देवी। संवाद
चंपावत। चंपावत जिले में नए साल का जश्न मुख्य रूप से मां पूर्णागिरि धाम में माता के दर्शन कर मनाया जाता है। जिले में सबसे ज्यादा पर्यटक मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ेंगे। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि 31 दिसंबर दोपहर बाद से श्रद्धालुओं का धाम पहुंचना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि 20 हजार से अधिक लोग देवी दर्शन के साथ नववर्ष का शुभारंभ करेंगे।
इसके अलावा चंपावत जिले में होटल बुकिंग को लेकर खास उत्साह नहीं है। सिर्फ लोहाघाट के पास एबटमाउंट के आठ इको हट में से पांच की अब तक ऑनलाइन बुकिंग हुई है। केएमवीएन के स्वामित्व वाले एबटमाउंट के प्रबंधक हरीश पुनेठा ने बताया कि एबटमाउंट में एक इको हट का किराया 4800 रुपये है। टनकपुर के पर्यटक आवास गृह में बुकिंग नहीं है। मरम्मत कार्य होने की वजह से चंपावत का टीआरएच अभी यात्रियों के लिए बंद है। निजी होटलों में बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।