{"_id":"576829c44f1c1b9a60b481ef","slug":"morning-and-evening-worship-kali-temple-entrance-will-be-on-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम होने वाली पूजा काली मंदिर प्रवेश द्वार पर होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम होने वाली पूजा काली मंदिर प्रवेश द्वार पर होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जय पूर्णागिरि माता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बरसात में खतरे के मद्देनजर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने शाम सात से सुबह पांच बजे तक मां पूर्णागिरि धाम के कपाट बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ज्यादा बारिश होने पर मंदिर में सुबह-शाम होने वाली पूजा की रस्म काली मंदिर प्रवेश द्वार पर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बरसात में मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा भी जोखिम भरी रहती है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला बना रहता है। रविवार को हनुमानचट्टी में ज्वाला मंदिर के पास पहाड़ी के दरकने के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम दुर्गापाल ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक मुख्य मंदिर के कपाट बंद रखने और इस अवधि में यात्रियों को दर्शन के लिए मंदिर न भेजने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ज्यादा बारिश होने पर मंदिर समिति को काली मंदिर प्रवेश द्वार को बंद रखने के आदेश दिए है। ऐसी स्थिति में मुख्य मंदिर में सुबह-शाम होने वाली पूजा-अर्चना की रस्म अस्थायी रूप से काली मंदिर प्रवेश द्वार पर ही करने को कहा गया है। इसके अलावा मानसून काल में रात आठ बजे बाद ठुलीगाड़ से आगे किसी भी परिस्थिति में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन