{"_id":"66367249d4f7a612a60d9ca8","slug":"more-work-will-be-done-on-tourism-development-in-champawat-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-107988-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले में पर्यटन विकास पर होगा अधिक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले में पर्यटन विकास पर होगा अधिक काम
Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पर्यटन विकास पर अधिक फोकस करते पर्यटन क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। चंपावत में पर्यटन क्षेत्र में विकास कर अधिक से अधिक पर्यटकों को यहां लाया जा सकता है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिकी को बढ़ाया जा सकता है। यह बात शारदा कॉरिडोर के निर्माण के परामर्शदाता संस्था मैकेंजी के अंबर दुबे ने कही।
शनिवार को जिला सभागार में आदर्श चंपावत को लेकर प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित और भविष्य में प्रस्तावित विभिन्न कार्य, योजनाओं, पर्यटन, स्वरोजगार, कृषि, औद्यानिकी, औद्योगिक विकास, स्वरोजगार के संसाधन, सड़क परिवहन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा के बाद सुझाव लिए गए।
परामर्शदाता संस्था मैकेंजी के दुबे ने कहा कि चंपावत प्राकृतिक रूप से खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने एबाटमाउंट, कोलीढेक, श्यामलताल, मायावती आश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया और इन क्षेत्रों को और अधिक विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों में हेली सेवा के लिए हेलीपैड का निर्माण, परिवहन व्यवस्था के लिए बेहतर सड़क मार्ग, रोपवे का निर्माण प्रस्तावित किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सड़क विहीन गांवों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क पहुंचाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। अभी 110 सड़कों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा की जनपद को आदर्श जिला बनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्लानिंग के साथ कार्य करना होगा। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, मैकेंजी संस्था के अगम सचदेवा, डीडीओ दिनेश दिगारी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी आदि मौजूद रहे।