फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 300 fire watchers will work to prevent forest fire in the district

Champawat News: जिले में वनाग्नि की रोकथाम के लिए 300 से अधिक फायर वाचर करेंगे काम

Sun, 06 Apr 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 06 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
More than 300 fire watchers will work to prevent forest fire in the district
चंपावत। जिले में 15 जून तक चलने वाले फायर सीजन में वनाग्नि की रोकथाम के लिए 359 फायर वाचर तैनात रहेंगे। विभाग ने इसकी तैयारियां पूर्व में शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जिले में फायर सीजन को 50 दिन बीत गए हैं। अब तक वनाग्नि की दो घटनाएं हुई हैं। इसमें एक वन पंचायत और दूसरी नाप भूमि में हुई थी। वनाग्नि की रोकथाम के लिए 76 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें वन कर्मियों की तैनाती की गई है। डीएफओ डॉ. नवीन चंद्र पंत ने बताया कि वर्तमान में 200 फायर वाचर जिले के विभिन्न स्थानों में तैनात किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से भी समन्वय स्थापित किया गया है। लोग जागरूक रहेंगे तो आग की घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि 571-571 पिट्ठू बैग, फर्स्ट एड बाॅक्स, वॉटर बोतल, टार्च और जंगल बूट वन पंचायत के सरपंचों को बांटे गए हैं। इसके अलावा फायर रैक, हेलमेट, दरांती, टिफिन, ग्लव्ज आदि का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में आग की घटनाएं

वर्ष - घटनाएं - प्रभावित क्षेत्र (हेक्टेयर)

2020- 08- 07.50
2021 -73 -55.77

2022 -80- 52.25

2023 -25 -15.52
2024 -71- 74.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed