{"_id":"6499c88a068a0ce28b0c74e9","slug":"more-than-100-runners-run-against-drugs-in-tanakpur-tanakpur-news-c-8-1-176118-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में नशे के खिलाफ सौ से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में नशे के खिलाफ सौ से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़
Mon, 26 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर टनकपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित मैराथन में दौड़ते बच्चे। स
टनकपुर (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस और खेल विभाग की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में 100 से ज्यादा धावकों ने नशे के खिलाफ दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग की 10 किमी दौड़ में ललित सिंह, पवन रेशवाल और रामबाबू पहले तीन स्थानों पर रहे। महिला वर्ग की पांच किमी दौड़ में अंकिता बोरा प्रथम, पायल चंद द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं। अंडर 14 आयु बालक वर्ग की 5 किमी दौड़ में मोहित वर्मा प्रथम, निवेद टम्टा द्वितीय व शिवम तृतीय रहे। विजेता धावकों को एसपी पींचा ने पुलिस विभाग की ओर से पुरस्कृत किया।
सोमवार को स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ एसपी देवेंद्र पींचा ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुलिस विभाग की ओर दी गई टी-शर्ट पहनकर सौ से अधिक धावकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। समापन पर एसपी पींचा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा की। एसपी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ सामाजिक सद्भावना बढ़ती है बल्कि युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी।
आयोजन में इन्होंने दिया सहयोग
मिनी मैराथन के आयोजन में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, बनबसा थानध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई कपूर पाल, स्टेडियम प्रभारी मुकेश पाल, चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर, पुलिस कर्मी शाकिर अली, आनंद सिंह नेगी, गुरजीत सिंह, प्रकाश सिंह, अनिल, प्रदीप, सूरज आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
नशामुक्ति पखवाड़ा : सीमांत मंच बाजार में निकाली जागरूकता रैली
चंपावत/लोहाघाट। नशा मुक्त भारत पखवाड़े और मुख्यमंत्री के मिशन 2025 तक नशामुक्त उत्तराखंड बनाने के परिपेक्ष्य में एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को तामली थानाध्यक्ष सुमन पंत के नेतृत्व में मंच बाजार में व्यापारियों, वाहन चालकों और ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। वहां भुवन पाठक, कुबेर अधिकारी, शीला, सतीश पंत, पूर्व प्रधान पूजा महर, कमला देवी, विमला देवी, राहुल सिंह आदि थे। इधर थाना रीठासाहिब क्षेत्र में पुलिस की ओर से ग्राम बिनवाल गांव में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
इधर लोहाघाट में लोहाघाट, बाराकोट और पंचेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने नशा मुक्त पखवाड़े के तहत लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। योग शिक्षिका शांभवी ने लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशानुसार लोहाघाट में एसआई हरीश प्रसाद और कुंदन सिंह बोहरा ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पंचेश्वर क्षेत्र में कोतवाल इंद्रजीत ने वाहन चालकों और लोगों के नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। संवाद
ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया
चंपावत। पुलिस की ओर से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत कराई गई ऑनलाइन पोस्टर, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता और नशे के खिलाफ दौड़ में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत की सूष्टि ह्यांकी पहले, राजीव नवोदय लोहाघाट की रेशमा दूसरे और मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत के अंशु महर तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में डीएवी लोहाघाट की मैत्री कार्की ने बाजी मारी। इसके अलावा मैराथन ओपन वर्ग पुरुष में ललित सिंह प्रथम, पवन रैंसवाल द्वितीय और रामबाबू ने तृतीय रहे। महिला वर्ग में अंकिता बोहरा प्रथम, पायल चंद द्वितीय और अंजलि मौनी तृतीय रहीं। विजेताओं को एसपी देवेंद्र पींचा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
गंगोलीहाट में निकाली गई जागरूकता रैली
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, ग्राम प्रहरी, व्यापार मंडल के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस ने माइक से कस्बे में घूम-घूमकर नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। महाविद्यालय गंगोलीहाट में एंटी ड्रग समिति प्रभारी द्विजेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहां डॉ. ममता नेगी, बलवंत सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र, दिनेश आदि थे। संवाद
स्वस्थ जीवन जीने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने का संकल्प लिया
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर सोमवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा के साथ ही ई-प्रतिज्ञा भी दिलाई। डीएम ने कहा कि हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। इसलिए जरूरी है कि हम नशे से दूर रहें। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा समेत सभी कार्यालयाध्यक्ष और कर्मचारियों की ओर से ई- प्रतिज्ञा भी ली गई। संवाद
इधर पाटी के ग्राम पंचायत मानरतल्ला में नशा हटाओ जीवन बचाओ एवं जिला विधिक सेवा के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। अभियान संयोजक सामश्रवा आर्य, पीएलवी केशर सिंह फत्र्याल, प्रकाश चंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान अनीता देवी, यशपाल सिंह मनराल की उपस्थिति में 35 महिलाओं ने अपने परिवार के बच्चों और सदस्यों को नशीले पदार्थों से दूर रखने के संकल्पपत्र भरे। वहां मुन्नी देवी, रमेश पाटनी, लव मनराल, मनीष चंद्र नरियाल, पुष्पा, रेनू, मीरा, दीपा, हेमा, तुलसी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विवाह समारोह में वर-वधू ने लिया जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प
टनकपुर (चंपावत)। समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे राउमावि छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने विवाह समारोह में भी जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। उन्होंने एक विवाह समारोह में वर-वधू को जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाने के साथ ही समारोह में मौजूद लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया। बीते रविवार को विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी बेचन यादव के पुत्र अजीत कुमार व आजमगढ़ निवासी प्रकाश यादव की पुत्री सिंधु के विवाह समारोह में उन्होंने वर-वधू के साथ ही वहां मौजूद मेहमानों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। समारोह में मौजूद लोगों ने नशे के खिलाफ शिक्षक जोशी के अभियान की प्रशंसा की। वहां बची बिष्ट, आशा वर्मा, चंद्रमा देवी, रवि बगोटी, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दिवाकर भट्ट आदि थे। संवाद