फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mock drill: rehearsed rescue after earthquake

मॉक ड्रिल : भूकंप के बाद बचाव का पूर्वाभ्यास किया

Sat, 15 Jun 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 15 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: rehearsed rescue after earthquake
चंपावत में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल को लेकर तैयार होते पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला

जिले में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत तथा इंसीडेंट रेस्पोंस सिस्टम (आईआरएस) में सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में महारत हासिल करने, आपदा पूर्व तैयारियों एवं क्षमता विकास में वृद्धि करने के लिए शनिवार को भूकंप से बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया।

विज्ञापन

आईआरएस सिस्टम के रेस्पोंसिबल ऑफीसर जिला मजिस्टेट्र रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए भूकंप एवं आग की घटनाओं की स्थिति उत्पन्न करते हुए शहर के चार क्षेत्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुबह 7:27 बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना प्राप्त होते ही आईआरएस सिस्टम सक्रिय हुआ और सभी सेक्शन के नोडल अधिकारी जिला कार्यालय परिसर में एकत्र हुए।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने भूकंप एवं आग लगने की प्राप्त सूचनाओं के बारे में जानकारी दी और सभी नोडल अधिकारी संभावित नुकसान की सूचना पर रणनीति तैयार करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स्टेजिंग एरिया पुलिस लाइन में जुटे। डीएम ने आपदा राहत एवं बचाव टीमों की कार्यप्रणाली के निरीक्षण के लिए सुपरवाइजरों के साथ ऑजर्वरों को भी प्रत्येक टीम में नामित किया। ऑजर्वरों की टीम में एसएसबी के सुमित, आईटीबीपी के कुंदन सिंह, सेना के नागराज और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जोधा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट कार्मल और जीजीआईसी में आया भूकंप
चंपावत। भूकंप से नुकसान की प्रथम सूचना के अनुसार भूकंप से माउंट कार्मल स्कूल और जीजीआईसी में स्कूल की दीवार गिरने से बच्चों के बुरी तरह फंसे होने, कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने, कुछ पर्यटकों के विश्राम गृह के प्रथम तल में फंसे होने तथा कुछ व्यक्तियों के घायल होने एवं जिला अस्पताल के प्रथम व द्वितीय तल में कुछ मरीजों, तीमारदारों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ , पीआरडी जवानों एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमें रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। ब्यूरो 
बाक्स
मॉक ड्रिल में मौजूद रहे ये अधिकारी
चंपावत। मॉक ड्रिल में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, अशोक गुंटी, परियोजना अधिकारी एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित आईआरएस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो 


साढ़े तीन मिनट में दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की रेस्क्यू टीम
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और फायर कर्मियों ने दुुर्घटना पर ऑपरेशन रेस्क्यू का मॉक ड्रिल किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम साढ़े तीन मिनट में तीन सौ मीटर की दूरी तय कर घटना स्थल पर पहुंच गई थी। मॉक ड्रिल से एक बार के लिए शहर में खलबली मच गई थी। सीओ ने मॉक ड्रिल को सफल बताते हुए पुलिस और फायर कर्मिया की तत्परता की प्रशंसा की। 

शनिवार सुबह करीब सात बजकर आठ मिनट पर सीओ वीसी पंत ने कोतवाली और फायर स्टेशन में फोन कर सूचना दी कि रोडवेज वर्कशॉप भवन गिर गया है।

इससे कोतवाली और फायर स्टेशन में खासा हड़कंप मच गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और एफएसओ श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फायर विभाग की टीम आपदा उपकरण के साथ साढ़े तीन मिनट में मौके पर पहुंच गई और ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को स्ट्रेचरों की सहायता से 108 वाहन से फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। सीओ पंत ने बताया कि दुर्घटना में रेस्क्यू की यह मॉक ड्रिल सफल रही। पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए आपरेशन रेस्क्यू चलाया। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed