{"_id":"57cc4ae14f1c1bfd353173be","slug":"mobilization-training-of-the-students-of-kejibivi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवि की छात्राओं का अभिप्रेरण प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवि की छात्राओं का अभिप्रेरण प्रशिक्षण संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
केजीबीवि की छात्राओं का अभिप्रेरण प्रशिक्षण संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दस दिवसीय बालिका अभिप्रेरण प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया।
बतौर मुख्य मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अन्य जीवन उपयोगी गतिविधियों में भी भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। शिविर में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। संदर्भदाता भुवन शंकर पांडेय ने दस दिवसीय शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने लोकगीत, लोक नृत्य और कविता पाठ आदि प्रस्तुत किए।
वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में छात्राओं को योग, प्राणायाम, स्वास्थ्य आदि के बारे में बताया। फलों से जैम, जैली, मुरब्बा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका कल्पना धामी, विमला बिष्ट, संकुल प्रभारी डीडी जोशी, दिवाकर भट्ट, हौसिला सिंह आदि मौजूद थे।