{"_id":"5f1dc14b8ebc3e638150ac12","slug":"missed-kargil-martyrs-champawat-news-hld3911676123","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए कारगिल के शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए कारगिल के शहीद
विज्ञापन
चंपावत के शहीद स्मारक में मौन रख कारगिल शहीदों को श्रद्घांजलि देते डीएम, एसपी व अन्य अफसर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। कारगिल युद्ध की 21वीं सालगिरह में सैनिक विश्राम गृह परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, कर्नल एमएस जोधा, ऑर्डिनेंस कंपनी के लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष रंजन सहित तमाम अफसरों ने श्रद्धासुमन अर्पित की। कहा कि सैनिकों के अदम्य शौर्य से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
कारगिल के युद्ध में बहादुरी से जंग लड़ने वाले नायक दान सिंह मेहता को भी सम्मान से नवाजा गया। नायक मेहता ने वीरगाथा सुनाई। इस मौके पर एसडीएम अनिल गर्ब्याल, रिटायर्ड कर्नल सुरेश अधिकारी, रिटायर्ड स्क्वड्रान लीडर मोहन चंद्र शर्मा, मोहन अधिकारी आदि मौजूद थे। लोहाघाट के शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन आरएस देव की मौजूदगी में शहीदों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह अधिकारी, अमर सिंह बोरा, पूर्व सैनिक लीग के संरक्षक चंद्रबल्लभ, रघुवर सिंह, उमेश्वर सिंह, होशियार सिंह, बिशन सिंह, नवीन सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
तीन साल से लटके शहीद स्मारक को मिले सात लाख
चंपावत। जिले में सर्वोच्च बलिदान करने वाले 73 फौजियों की की स्मृतियों को संजोने के लिए निर्माणाधीन शहीद स्मारक का काम बीते तीन साल से लटका है। सैनिक कल्याण विभाग के परिसर में तीन साल से धन की कमी से इसका कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। अब इसके अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए सात लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) एमएस जोधा का कहना है कि मिली राशि से शहीद स्मारक में शहीदों के नामों के अंकन, प्लेटफार्म से लेकर फिनिशिंग का काम कराया जाएगा। संवाद