फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mirga Maran Jaaye Piya Mose Bhool Bhai Or Bane...

Champawat News: मिरगा मारन जाय पिया मोसे भूल भई है वा बन में...

Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mirga Maran Jaaye Piya Mose Bhool Bhai Or Bane...
लोहाघाट/पाटी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी और बैठकी होली पूरे शबाब पर है। महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सब होली के रंग में रंगे हैं। गांवों में होली के ढोलों की थाप पर होल्यार थिरकने को मजबूर हो रहे हैं। होल्यार टोली बनाकर गांव-गांव और घर-घर जाकर होली का गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लाकों के पुल्ला, दिगालीचैड़, रौंसाल, रायनगर चैड़ी, फोर्ती, बिशुंग, राईकोट, रावलगांव, इजड़ा, डैसली, बाराकोट, बर्दाखान, पाटी, भिंगराड़ा, रीठासाहिब, देवीधुरा आदि स्थानों में खड़ी और बैठकी होलियों की धूम मची हुई है। मिरगा मारन जाय पिया मोसे भूल भई है वा बन, अचरा मेरो छोड़ श्याम तेरि गऊ चली वृदावन को, आज यहीं रहो कौन बनमवासी आज यही रहो आदि होली गीतों के साथ झोड़ों का गायन कर रहे हैं। महिलाओं की बैठकी होली में आज बिरज में होली से रसिया, होली कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग आदि गीतों पर ठुमके लगाए गए। संवाद
विज्ञापन

अजहु उमर की बाली...
लोहाघाट। फोर्ती गांव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। योगेश बगौली के आवास में आयोजित बैठकी होली का शुभारंभ होल्यारों ने सामूहिक गणेश वंदना गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावे के साथ किया। नवीन बगौली ने अजहु उमर की बाली, मोहन चंद्र बगौली ने राग यमन में मोसे खेलो ना होली, नवीन उपाध्याय ने मैं कैसे होली खेलूंगी सांवरिया के संग, प्रकाश बगौली ने मोह पकड़ो ना बय्यां होली का गायन किया। वहां राजू पुनेठा, सोनू चैबे, विजय पुनेठा, उमेश पुनेठा, सुमित, धीरु, चंदू उपाध्याय, सतीश आदि ने सुर में सुर मिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed