चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की ओर से पदोन्नति में शिथिलीकरण सहित 21 सूत्रीय मांगों के लिए सोमवार को भी बांहों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। जिले के सभी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन और महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इस मौके पद पदाधिकारियों ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी 31 मार्च तक बांहों में काली पट्टी बांधने के साथ पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक सुबह दस बजे उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एक दिनी धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर गोपाल दत्त पांडेय, रवींद्र पांडेय, मिंटू सिंह राणा, धीरेंद्र भंडारी, राजेंद्र भट्ट, आरएन पंत, महेश भट्ट, संतोष उप्रेती, भुवन जोशी, नवीन देउपा, सोबन सिंह, महेश पांडेय, विकास वर्मा, रवींद्र साह आदि मौजूद रहे।