फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ministerial staff angry over ignoring of movement

आंदोलन की अनदेखी से मिनिस्टीरियल कर्मचारी नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ministerial staff angry over ignoring of movement
चंपावत शिक्षा भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने सरकार पर मिनिस्टीरियल कर्मियों के आंदोलन की सुध न लेने पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर शिक्षा भवन परिसर में नारेबाजी कर विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता जीवन ओली का कहना था कि आठ दिनों से मिनिस्टीरियल कर्मियों की ओर से रुद्रपुर स्थित सीईओ कार्यालय में मंडल स्तरीय आमरण अनशन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग कर रहे तीन कर्मचारी नेताओं के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्हें आपात स्थितियों में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी नेता आमरण अनशन कर रहे हैं। इसके बावजूद शासन, प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की ओर से आंदोलन की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की एक सूत्री मांग पूरी न होने पर 22 फरवरी से निदेशालय कार्यालय में अघोषित तालाबंदी की जाएगी। इनमें प्रभाकर दीक्षित, महेश पांडेय, संतोष उप्रेती, शोबन सिंह, गजेंद्र गोस्वामी, धीरेंद्र सिंह भंडारी, दिनेश नाथ, वीरेंद्र सिंह पोखरिया, प्रकाश सिंह, निर्मला देउपा, मालविका पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed